इराक की राजधानी बग़दाद में पांच कारबम विस्फोट हुए जिसमें कम से कम २३ लोग मारे गये हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार की रात्रि को बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में कारबम के पांच विस्फोट हुए जिसमें कम से कम २३ इराकी नागरिक मारे गये और कम से कम ६० अन्य घायल हो गये।
कारबम के इन धमाकों से इसी प्रकार आवासीय और व्यापारिक इमारतों के अतिरिक्त आस- पास खड़ी गाड़ियों को भी क्षति पहुंची है।
बगदाद के विभिन्न क्षेत्रों में कारबम के ये विस्फोट ऐसी स्थिति में हो रहे हैं जब फरवरी के महीने में इराकी सरकार ने १० वर्ष के बाद रातों को बगदाद में गाड़ियों की आवा- जाही पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है।